Headlines

राजनांदगांव: किसानों को फूल-माला पहनाकर एवं शाल भेंटकर जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर ने किया धान खरीदी का शुभारंभ

रूपेंद्र साहू संवाददाता राजनांदगांव 

राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर ने ग्राम मनकी एवं गठुला धान खरीदी केंद्रों में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्नदाता किसानों का फूल-माला पहनाकर एवं शाल भेंटकर सम्मान किया और उन्हें धान खरीदी की शुभकामनाएं दीं।

ग्राम मनकी धान खरीदी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्राकर, सरपंच अनामिका सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। वहीं ग्राम गठुला धान खरीदी केंद्र में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर एवं विशेष अतिथि सभापति पूर्णिमा कृष्णा साहू की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हेमलाल साहू, समिति प्रबंधक किशुन देवांगन सहित समिति के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रतिमा पप्पू चंद्राकर ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। किसानों का सम्मान और उनकी समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार किसानों के हित में निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है तथा किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों की खुशहाली से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *