रूपेंद्र साहू संवाददाता राजनांदगांव
**ग्राम पांगरीखुर्द में नवीन ग्राम पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण, मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने फीता काटकर किया शुभारंभ **
राजनांदगांव ।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पांगरीखुर्द में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण कार्यक्रम उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर खुज्जी विधायक **श्री भोलाराम साहू जी** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *विधायक श्री साहू ने कहा* कि ग्राम पंचायत भवन ग्रामीण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण आधारशिला है। यह भवन केवल एक शासकीय कार्यालय नहीं, बल्कि गांव के विकास की योजनाओं के निर्माण, ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण केंद्र है। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्रामवासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा पंचायत के कार्यों के संचालन में सहूलियत होगी। उन्होंने ग्रामवासियों को नवीन पंचायत भवन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। गांव की मूलभूत आवश्यकताओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती छन्नी चंदु साहू जी (पूर्व विधायक), श्री प्रताप धावड़े जी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा), श्री दयालदास साहू जी (पूर्व जनपद सदस्य), श्री अमरलाल साहू जी (ग्राम प्रमुख पांगरीखुर्द), माननीय श्री ऋषि राजपूत जी (ग्राम प्रमुख पांगरीकला), श्री महेशदास साहू जी (ग्राम प्रमुख), सरपंच श्री शामसाय छिन्द्राम, उपसरपंच श्री डोमनलाल साहू, श्री सेवाराम ठाकुर, श्रीमती मीनाबाई साहू, श्री नारदराम साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्री पुरुषोत्तम राम साहू, श्रीमती यशोदा बाई घुघवा, श्रीमती इंदिरा बाई उइके, श्रीमती धनेश्वरी जेठमल, श्री कमलेश कुमार देवांगन, श्रीमती भुनेश्वरी मंडावी, श्री सुभान सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।नवीन ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण से ग्राम पांगरीखुर्द के विकास को नई सुविधा एवं नया आधार मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।
