रूपेंद्र साहू संवाददाता राजनांदगांव
राजनांदगांव / युग पुरुष श्री जलाराम बापा की 227 वीं जयंती सोमवार 16 नवंबर को हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर कंचन बाग स्थित श्री जलाराम मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से ही पूजा -आराधना का माहौल बना रहा वहीं गुजराती समाज की महिलाओं द्वारा भजन- कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित रहा।
श्री जलाराम सेवा सत्संग समिति व श्री लोहाणा महाजन समाज के तत्वावधान में आयोजित श्री जलाराम बापा जयंती कार्यक्रम की शहर में धूम रही। गुजराती कॉलोनी स्थित कंचन बाग में श्री जलाराम बापा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भक्त जनों की भीड़ रही।
युगीन संत श्री जलाराम जयंती अवसर पर पूज्य बापा के चरणों में शीष नवाने शहर के लोकप्रिय महापौर मधुसूदन यादव जी भी पधारें हुए थे। उन्होंने पूज्य बापा श्री जलाराम का दर्शन कर मंदिर में वितरित हो रहे महाप्रसादी ग्रहण की । श्री जलाराम जयंती पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू मुदलियार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व पार्षद मनीष साहू, नगर निगम के इई दीपक खांडे,सब इंजीनियर अनूप पांडे आदि ने पूज्य बापा जलाराम जी का दर्शन कर भोजन प्रसादी ग्रहण की।
पुजारी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि मंदिर में पूज्य जलाराम जयंती अवसर पर भोजन महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसे हजारों नर -नारियो ने छक कर भोजन ग्रहण की।
*मंदिर में बना रहा पूजा अर्चना का माहौल*
श्री जलाराम मंदिर में आज सुबह से ही पूजा अर्चना का माहौल बना रहा। मंदिर में विराजित भगवान श्री राम, लक्ष्मण, जानकी जी हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर युग पुरुष श्री जलाराम बापा पूरी श्रद्धा उल्लास के साथ पूजे गए।
मंदिर के पुजारी श्री शुक्ला ने पूज्य बापा जी को नमन करते हुए कहा,,,,राम नाम में लीन हैं,, देखत सब में राम,,/ ताके पद वंदन करु,, जय-जय जलाराम,,।।
युग संत बापा जलाराम जयंती अवसर पर श्री जलाराम मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। दोपहर बाद शहर में श्री जलाराम बापा की धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में पूज्य श्री जलाराम बापा के अनुयायियों सहित सनातन धर्मावलंबियों व अन्य जन उपस्थित रहे।
