Headlines

PM मोदी ने स्मित माछर को किया फोन, बहादुरी की जमकर तारीफ

फ्लाई दुबई फ्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित माछर का यूएई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात कर उनका हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

फोन पर बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने उस घटना के दौरान अपने अनुभव और मुश्किल हालात में हिम्मत बनाए रखने के बारे में प्रधानमंत्री को बताया. पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित के परिवार से भी फोन पर बातचीत की थी. इसके बाद यूपीएससी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने देशवासियों से कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की थी.

पीएम मोदी ने कहा था कि बुधवार को हुई घटना के दौरान भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि कैप्टन का पराक्रम देश को गौरवान्वित करता है.

प्रधानमंत्री ने लोगों से कैप्टन स्मित की लंबी उम्र और जल्द स्वस्थ होने की कामना करने की अपील भी की थी.

इसके अलावा, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया.

प्रधानमंत्री के मुताबिक, कैप्टन स्मित की बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. पीएम मोदी ने कहा कि देश को कैप्टन स्मित माछर पर गर्व है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *