Headlines

*9.46 लाख की लागत से ग्राम पत्थर्री में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा—शिक्षा की मजबूत नींव से ही बनेगा विकसित गांव और विकसित छत्तीसगढ़*

*ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : किरण वैष्णव*

राजनांदगांव। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्राम पंचायत पांगरि के आश्रित ग्राम पत्थर्री में 9 लाख 46 हजार की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुईं, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत राजनांदगांव के सभापति श्री गोपाल भुआर्य ने की। साथ ही इस अवसर पर ग्राम पंचायत संरपंच सामचंद, उपसरपंच डोमन साहू, युवा मोर्चा पूर्व महामंत्री भुखन धनकर,तोमेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, भुनेश्वरी मंडावी, कमलेश देवांगन, अशोक देवांगन,गुहाराम देवांगन, तुलसी देवांगन,भारत नेताम, दिलीप नेताम, राजकुमार सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। ग्रामीण अंचलों के बच्चों को भी शहरों के समान बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए। नवीन प्राथमिक शाला भवन के निर्माण से ग्राम पत्थर्रि के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सभापति श्री गोपाल भुआर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होना बेहद आवश्यक है। नवीन शाला भवन से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिलेगा। यह ग्राम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस सौगात के लिए सभी संबंधितों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शाला भवन का लोकार्पण केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि गांव के बच्चों के सपनों, उम्मीदों और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। ₹9 लाख 46 हजार की लागत से निर्मित यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का नया केंद्र बनेगा। ग्रामीणों ने इस सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिथियों का आभार जताया।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, शिक्षकगण, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *