Headlines

राजनांदगांव: बाल मेले और खेलकूद प्रतियोगिताओं से निखरती है बच्चों की प्रतिभा : जागृति चुन्नी यदु; धौराभाठा में बाल मेले का आयोजन, कोहका में टप्पा संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत सभापति

राजनांदगांव। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा एवं कोहका में बाल मेले और टप्पा संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। दोनों आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जागृति चुन्नी यदु शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्राम धौराभाठा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बाल मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं खाद्य सामग्रियों के आकर्षक स्टॉल लगाए। मुख्य अतिथि जागृति चुन्नी यदु ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजन खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि बाल मेले जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ व्यावहारिक ज्ञान, आर्थिक गतिविधियों की समझ और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोहका में टप्पा संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां भी जागृति चुन्नी यदु ने अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दोनों आयोजनों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। बाल मेले में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली, वहीं खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। जागृति चुन्नी यदु ने विद्यालय परिवार, आयोजकों एवं ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

धौराभाठा के कार्यक्रम में माध्यमिक शाला एसएमसी अध्यक्ष लाल दास देशलहरे, ग्राम पंचायत सरपंच रानी राजू देशलहरे, पूर्व जनपद सदस्य मीनाक्षी देशलहरे, तानिया साहू, फुलेश्वरी साहू एवं सविता साहू सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्राथमिक शाला से धर्मेन्द्र साहू एवं जोगेंद्र कमरिया, माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार डहरे, संकुल समन्वयक लच्छु साहू, कमला मेहर, उत्तरा सिंह राजपूत एवं ओमकार पटेल तथा हाई स्कूल के प्राचार्य भूपेश साहू, पारस पटेल, युगल किशोर रजक, किशन हिरवानी, अनिल साहू, खूब लाल सिन्हा, रामेश्वरी ठाकुर, गुनिता ठाकुर, नमिता देवांगन, सरला ठाकुर, सीता सोरी, किरण वर्मा, भावना साहू एवं लोकेश्वरी सोनगेर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं ग्राम कोहका में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद पंचायत डोंगरगांव की सभापति जया तीमेश साहू, ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश साहू, उपसरपंच मोहन यादव, वार्ड क्रमांक 6 के पंच टकेश धगेश, ग्राम समिति अध्यक्ष रामरतन ठाकुर, उपाध्यक्ष किशन साहू, मिडिल स्कूल शिक्षा समिति अध्यक्ष वर्मा, ग्राम कोषाध्यक्ष जितेश साहू, उदय सिंह वर्मा, ग्राम रोजगार सहायक मोहित साहू, विष्णु विश्वकर्मा, मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक, टप्पा संकुल समन्वयक यशवंत देवांगन, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *