गोपाल साहू प्रदेश साहू संघ के कोषाध्यक्ष बने, गुरुर क्षेत्र में खुशी की लहर
गुरुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की नई कार्यकारिणी में बालोद जिले को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। गुरुर क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी गोपाल साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रदेश कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं कार्यकारिणी में जिला साहू संघ बालोद के पूर्व अध्यक्ष किशोरीलाल साहू तथा पोषण बनपेला को भी सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया है।
प्रदेश स्तर की टीम में गुरुर क्षेत्र के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी मिलने से पूरे क्षेत्र के साहू समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय बताया है और उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में समाज के संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस मनोनयन पर जिला साहू संघ बालोद के अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने गोपाल साहू, किशोरीलाल साहू और पोषण बनपेला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से बालोद जिले के साहू समाज को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के हित में कई सकारात्मक कार्य आगे बढ़ेंगे।
साथ ही उन्होंने इस मनोनयन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गुरुर : गोपाल साहू प्रदेश साहू संघ के कोषाध्यक्ष बने, गुरुर क्षेत्र में खुशी की लहर

