सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। अब इन सभी याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई होगी। अदालत ने संबंधित याचिकाओं को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने का फैसला किया है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दाखिल इन याचिकाओं में चुनावी अनियमितताओं और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर भी आपत्तियां जताई हैं। अब सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को इन सभी मामलों पर सुनवाई करेगा।

