नगर पंचायत पलारी में भाजपा प्रत्याशी लखन लाल गुरूपंच ने मांगा जनसमर्थन
गुरुर। नगर पंचायत पलारी के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी श्री लखन लाल गुरूपंच ने क्षेत्रवासियों से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि पलारी के विकास, किसानों की सुविधा और आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से कमल छाप के सामने क्रमांक 01 पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी श्री गुरूपंच ने कहा कि किसानों के हित में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलवाने, सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने, WBM सड़क निर्माण एवं खाद गोदाम की व्यवस्था कराने जैसे कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के हित में लगातार कार्य किया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पलारी के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता भी घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तथा मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी श्री लखन लाल गुरूपंच ने कहा कि “आपका एक वोट पलारी के विकास को नई दिशा देगा।”
बालोद जिले के गुरुर में भाजपा प्रत्याशी लखन लाल गुरूपंच ने मांगा जनसमर्थन, विकास का दिया भरोसा

