पलारी नगर पंचायत चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू के समर्थन में महिलाओं ने संभाली प्रचार की कमान
घर-घर पहुंचकर मांगा जीत का आशीर्वाद, कांग्रेस के पक्ष में बना माहौल
गुरुर। नगर पंचायत पलारी के निकाय चुनाव में कांग्रेस अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू के समर्थन में अब महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। चुनाव प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साह और जोश के साथ मैदान में उतर गई हैं। महिला कार्यकर्ता एवं समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं तथा जीत का आशीर्वाद मांग रही हैं।
चुनावी माहौल के बीच पलारी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में महिलाओं ने टोली बनाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को कांग्रेस की नीतियों, विकास कार्यों एवं नगर पंचायत के लिए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू को समर्थन मिल रहा है।
प्रचार अभियान के दौरान महिलाओं ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने महिला टोली का स्वागत कर अपना समर्थन भी जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर पंचायत पलारी में जनता का रुझान कांग्रेस की ओर दिखाई दे रहा है और सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी से चुनाव प्रचार को और मजबूती मिली है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे।
अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी
यानेश साहू
वार्डवार कांग्रेस प्रत्याशी
वार्ड 1 : प्रकाश साहू
वार्ड 2 : बीरबल साहू
वार्ड 3 : जागृति साहू
वार्ड 4 : तीरथराम साहू
वार्ड 5 : राजेश यादव
वार्ड 6 : तुलेश्वरी निषाद
वार्ड 7 : पूर्णेश्वर अडिल
वार्ड 8 : श्याम बाई साहू
वार्ड 9 : प्रेमनारायण साहू
वार्ड 10 : परमानंद सेन
वार्ड 11 : आसकुमारी साहू
वार्ड 12 : प्रवीण कुमार सोनबेर
वार्ड 13 : प्रेमा पटेल
वार्ड 14 : भुनेश्वर ठाकुर
वार्ड 15 : सुमेर सिंह मारकण्डेय है।

