दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन से जुड़ी एक नई वीडियो सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी रुचिका सिंह का माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में रुचिका सिंह हाथ जोड़कर देशवासियों से माफी मांगती दिखाई दे रही हैं। वह खुद को 15 वर्ष की बताते हुए कहती हैं कि प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उन्होंने ऐसी बातें कह दीं, जिन पर अब उन्हें गहरा पछतावा है।
रुचिका का कहना है कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। उन्होंने वीडियो के जरिए अपने बयान पर खेद जताते हुए सभी से माफी की अपील की है।

