Headlines

बालोद जिले में एसआई वैभव साहू का तहसील साहू संघ ने किया भव्य स्वागत, पुलिस सेवा में चयन पर सम्मान समारोह आयोजित

यशवंत विश्वकर्मा के साथ मनोज लावत्रे कि रिपोर्ट

 

गुरुर । तहसील साहू संघ बालोद द्वारा बालोद नगर के प्रतिष्ठित जीवन बीमा व्यवसायी खुमान लाल साहू एवं चंद्रिका साहू के सुपुत्र वैभव साहू के उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने तथा जंगलवार प्रशिक्षण केंद्र कांकेर में प्रथम एवं द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर गृह नगर बालोद आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में समाजजनों ने पुष्पहार, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर वैभव साहू का आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वैभव साहू ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे साहू समाज एवं बालोद जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में तहसील साहू संघ बालोद के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कहा कि संगठन समाज के प्रतिभावान युवाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहा है तथा आगे भी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान जारी रहेगा।
स्वागत कार्यक्रम में तहसील साहू संघ बालोद के उपाध्यक्ष द्वय जयंत साहू एवं चंद्रिका साहू, सचिव रघुनंदन गंगबोईर, बालोद नगर परिक्षेत्र साहू संघ अध्यक्ष डोमेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष टिकेश्वर साहू, चंद्रमुखी साहू, आमापारा ग्रामीण अध्यक्ष राकेश साहू, खुमान साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान एवं गौरव से परिपूर्ण रहा। समाजजनों ने वैभव साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल पुलिस सेवा जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *