Headlines

पलारी नगर पंचायत चुनाव : भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरूपंच के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क अभियान, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

यशवंत विश्वकर्मा के साथ मनोज लावत्रे कि रिपोर्ट

 

 

नगर पंचायत पलारी चुनाव : भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरूपंच के समर्थन में निकला जनसंपर्क अभियान, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
गुरुर। नगर पंचायत पलारी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरूपंच के समर्थन में गुरुवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने वार्डों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, भाजपा वरिष्ठ नेता आजेन्द साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरूपंच ने क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों से मुलाकात कर जीत का आशीर्वाद लिया तथा नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के आधार पर जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रत्याशी के समक्ष रखा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा समर्थकों ने नगर पंचायत पलारी में विकास की नई दिशा देने का संकल्प दोहराते हुए अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने की अपील की।
अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी
लखनलाल गुरुपंच
वार्डवार भाजपा प्रत्याशी
वार्ड 1 : तेजराम साहू
वार्ड 2 : गजेंद्र कुमार साहू
वार्ड 3 : नेह्य साहू
वार्ड 4 : खिलेंद्र कुमार साहू
वार्ड 5 : महेश साहू
वार्ड 6 : राधिका निषाद
वार्ड 7 : संजय कुमार साहू
वार्ड 8 : चित्ररेखा साहू
वार्ड 9 : पोषणलाल साहू
वार्ड 10 : शैलेष साहू
वार्ड 11 : खिलेश्वरी साहू
वार्ड 12 : झम्मन पटेल
वार्ड 13 : योगेश्वरी
वार्ड 14 : घनश्याम सिंह ठाकुर
वार्ड 15 : संतोष कुमार कुरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *