Headlines

योगी ने मां पाटेश्वरी से की प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

बलरामपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। गुप्त नवरात्र के अवसर पर सीएम योगी ने मां की आरती उतारी और स्वस्थ, सुरक्षित व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।

मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कुछ बच्चे सीएम योगी से मिलने पहुंचे, जिस पर उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री के इस अंदाज से बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इससे पहले 6 जून को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन किए थे। मंगलवार को बहराइच और श्रावस्ती में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वह बलरामपुर पहुंचे थे, जहां देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया।

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और संतों से भी मुलाकात की।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रसिद्ध महंत मिथिलेश नाथ योगी और कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास समेत कई संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *