Headlines

प्रदर्शन के बीच CM रेखा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

छात्र आंदोलन पर दिल्ली सरकार का पहला बयान, CM रेखा गुप्ता ने कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पहला बयान सामने आया है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक मामलों पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छात्रों के हितों की रक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का फैसला मेहनती छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों और उनके परिश्रम से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानून पूरी सख्ती से काम करेगा।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठन सीजेपी की ओर से NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था, जिसमें कई छात्र और सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। छात्रों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार को घेरा था।

PM मोदी ने किया था फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान

छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। इसके बाद ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से यह पहला आधिकारिक बयान सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *