Headlines

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, PM मोदी-ट्रंप के बीच जल्द हो सकती है फिर बातचीत

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की बातचीत अब अंतिम दौर में पहुंचती नजर आ रही है।

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने कहा है कि भारत और अमेरिका समझौते से जुड़े बाकी बचे मुद्दों को सुलझाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही एक बार फिर फोन पर बातचीत हो सकती है।

ग्रीर के मुताबिक, दोनों पक्षों ने उन प्रमुख मुद्दों की पहचान कर ली है, जिन पर अभी सहमति बनना बाकी है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि ट्रेड डील की घोषणा तुरंत होने की उम्मीद नहीं है।

अब बात करते हैं मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत की।

ग्रीर ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इस बातचीत को उन्होंने रचनात्मक बताया। माना जा रहा है कि दोनों नेता जल्द ही दोबारा फोन पर बात कर सकते हैं और ट्रेड डील की प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं।

वहीं, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर से मुलाकात की है। बुधवार को मिलवॉकी में हुई इस बैठक में दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई।

यह बातचीत 7 फरवरी को जारी भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान में तय की गई रूपरेखा के तहत आगे बढ़ रही है।

लेकिन भारत और अमेरिका के बीच यह व्यापार वार्ता इतनी आसान नहीं रही है।

2025 में बातचीत रुकने के बाद अमेरिका ने अगस्त में भारतीय सामान पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था। इसमें रूस से भारत की तेल खरीद को लेकर लगाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *