अफेयर में बाधा बन रहे थे बेटाऔर बेटी, मां ने चाय में जहर देकर मार दिया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 24 वर्षीय महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की मदद से अपने दो बच्चों की हत्या कर दी. और महिला ने इसलिए ऐसा किया क्यूंकि उसे लग रहा था कि बच्चे उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रहे हैं. महिला का नाम मुस्कान है. इस घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक उसका प्रेमी जुनैद फिलहाल फरार है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिन दोनों बच्चों की हत्या की गई है, उनमें बेटा 5 साल का और बेटी 1 साल की थी. 19 जून को दोनों घर में संदिग्ध हालात में मृत मिले थे…

 क्या बताया जिले के SSP संजय कुमार वर्मा ने

” जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया. उसने बताया कि चाय बिस्कुट के साथ जहर दिया है जिससे बच्चों की मृत्यु हो गई. इसमें जुनैद नाम के लड़के से उसके एक प्रेम प्रसंग की बात सामने आई. जुनैद उसके फूफा का बेटा है. लेकिन बच्चे दोनों के प्रेम में बाधा बन रहे थे. दोनों ने मिलकर प्लानिंग करके उनको जहर दे दिया. ताकि बच्चों की मृत्यु हो जाए और यह घर सुरक्षित रूप से चला सकें. इनका घर से भागने का प्लान था. उन्होंने स्वीकार किया है कि घर छोड़ कर चले जाते, बच्चे उसमें बाधा बन रहे थे.”

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का पति वसीम चंडीगढ़ में काम करता है. उसका जुनैद से लंबे समय से संबंध था. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच ढाई साल से रिश्ता था. पुलिस जुनैद की तलाश कर रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103 और धारा 123 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जहर खरीदा कहां से गया था. आरोपी महिला का नाम मुस्कान है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक उसका बॉयफ्रेंड जुनैद फिलहाल फरार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *