Headlines

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, IAS के दिल्ली कनेक्शन ने खींचा ध्यान

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, वायरल हुआ वीडियो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर हैं।
इसी दौरान उन्होंने तिरुवन्नामलाई के प्रसिद्ध अन्नामलाईयार मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की।

अमित शाह के तिरुवन्नामलाई पहुंचने पर जिले की कलेक्टर वंदना गर्ग ने उनका स्वागत किया। कलेक्टर ने गृह मंत्री को एक किताब भेंट की। इसके बाद अमित शाह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

इसी दौरान कलेक्टर वंदना गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल, अमित शाह के मंदिर परिसर में आगे बढ़ने के दौरान वंदना गर्ग कुछ पीछे रह गईं। इसके बाद वह गृह मंत्री के साथ चलने के लिए दौड़ लगाती नजर आईं।

वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर वंदना गर्ग चर्चा में आ गई हैं।

अमित शाह ने मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गिरिवलम पथ पर स्थित रमण महर्षि आश्रम का भी दौरा किया। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए तिरुवन्नामलाई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। करीब 1,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

कौन हैं IAS वंदना गर्ग?

वंदना गर्ग 2017 बैच की तमिलनाडु कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

वंदना गर्ग ने माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी और एमएससी की पढ़ाई की है। यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद उन्हें तमिलनाडु कैडर मिला।

सिविल सेवा में करीब नौ साल के अनुभव के बाद 29 मई 2026 को उन्हें तिरुवन्नामलाई का कलेक्टर नियुक्त किया गया। यह उनका पहला कलेक्टर पद है। इससे पहले वह एडिशनल कलेक्टर, प्रोजेक्ट ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट जैसे पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

कलेक्टर का पद संभालने के बाद वंदना गर्ग ने कहा था कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनना और उनका जल्द से जल्द समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

फिलहाल, अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान उनका दौड़ता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *