Headlines

लखनऊ को CM योगी की बड़ी सौगात, 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन

लखनऊ में 12 हजार करोड़ रुपये की बड़ी शहरी विकास परियोजनाओं को रफ्तार मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही पांच ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की भी शुरुआत की गई।

वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे के पास काकोरी क्षेत्र में विकसित की जा रही है, जबकि नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड और आईआईएम रोड के आसपास तैयार होगी। दोनों योजनाओं पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, वरुण विहार योजना 6,500 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में विकसित होगी, जबकि नैमिष नगर का विस्तार करीब 4,100 एकड़ में होगा। यानी दोनों योजनाओं को मिलाकर 10,600 एकड़ से अधिक क्षेत्र में नया शहरी क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

इन योजनाओं में सिर्फ प्लॉट उपलब्ध कराने पर ही जोर नहीं है, बल्कि सड़क, कनेक्टिविटी, बिजली-पानी और दूसरी जरूरी शहरी सुविधाओं के साथ सुनियोजित विकास की योजना तैयार की गई है। दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। प्लॉट की दर करीब 2,800 से 3,800 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 2,166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास किया।

छह जिलों को जोड़कर विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन यानी SCR के तहत सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *