Headlines

गुरुर: कोचवाही में 20 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह, भक्ति में डूबेगा क्षेत्र

कोचवाही में 20 मार्च से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ
गुरुर । ग्राम कोचवाही में 20 मार्च से 28 मार्च 2026 तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 01:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक कथा का वाचन होगा।
इस अवसर पर वृन्दावन से पधारे कथा वाचक पं. महेश नारायण शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन की शुरुआत 20 मार्च को कलश यात्रा, गणेश पूजन एवं मंडप पूजन के साथ होगी।
आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें परीक्षित जन्म, शुकदेव आगमन, भगवान के 24 अवतार, ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजन एवं रुक्मिणी-कृष्ण विवाहोत्सव प्रमुख हैं।
27 मार्च को कथा का समापन, तुलसी वर्षा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 28 मार्च को गीता हवन एवं गंगा स्नान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *