गुरुर । ग्राम पंचायत दर्रा में “नीर चेतना अभियान” के तहत जल संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गुरुर । ग्राम पंचायत दर्रा में छत्तीसगढ़ शासन के “नीर चेतना अभियान” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।…

