संवाददाता- दीपक देवदास , बालोद
बालोद जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक, बालोद द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे को अजाक थाना से रनचिरई थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि अविनाश सिंह को रक्षित केंद्र बालोद से राजहरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सुनील तिर्की को गुरूर से डौण्डीलोहारा तथा मुकेश सिंह को डौण्डीलोहारा से गुरूर स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इंदिरा वैष्णव को सुरेगांव से अर्जुन्दा, राधा बोरकर को रनचिरई से सनौद, जोगेन्द्र साहू को रक्षित केंद्र से पुरूर तथा मनीष शेण्डे को पुरूर से देवरी भेजा गया है। प्रदीप कंवर को मंगचुवा से राजहरा, दुलार सिंह यादव को सनौद से सुरेगांव और लेखराम साहू को रक्षित केंद्र से कंवर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
सहायक उपनिरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल करते हुए अजित महोबिया को पिनकापार से मंगचुवा, लता तिवारी को कंवर से हल्दी, राजेश ठाकुर को राजहरा से पिनकापार, नंद कुमार साहू को हल्दी से रक्षित केंद्र तथा देव कुमार कोर्राम को मंगचुवा से रक्षित केंद्र बालोद पदस्थ किया गया है।
महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
इस फेरबदल में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। महिला संबंधी अपराधों की प्रभावी जांच और महिला हेल्प डेस्क को मजबूत करने के लिए महिला उपनिरीक्षकों को प्रमुख थानों में पदस्थ किया गया है। अब जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का संचालन महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा
पुलिस अधीक्षक, बालोद ने बताया कि यह स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। इससे पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।
जिले के विभिन्न थानों—राजहरा, रनचिरई, डौण्डीलोहारा, गुरूर, अर्जुन्दा, सनौद, सुरेगांव, पुरूर, देवरी, कंवर, मंगचुवा, हल्दी एवं पिनकापार—में नए प्रभारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

