Headlines

गुरुर ब्लॉक में नए धान खरीदी केंद्रों से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, अब गांव के नजदीक बेच सकेंगे उपज; समय और परिवहन खर्च की होगी बचत, 75 गांवों के 12,853 किसानों को जिले के 18 नवीन उपार्जन केंद्रों का मिलेगा लाभ : तेजराम साहू

दीपक देवदास- गुरुर

गुरुर। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और धान विक्रय की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। बालोद जिले में भी 18 नवीन धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत से किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। विशेषकर गुरुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में नए केंद्रों से किसानों को अब धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी। गुरुर क्षेत्र में पेंडरवानी , चंदनबिरही और सनौद में नया केंद्र खुला है।

जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता तेजराम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की सुविधा और आर्थिक समृद्धि को प्राथमिकता दे रही है। नए धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत इसी सोच का परिणाम है। पहले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक जाना पड़ता था, जिससे परिवहन खर्च के साथ समय और श्रम भी अधिक लगता था। अब गांव के नजदीक खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से किसानों को इन परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नए केंद्रों से खरीदी व्यवस्था का विकेंद्रीकरण होगा, पुराने केंद्रों में भीड़ कम होगी और किसानों को टोकन, धान परिवहन तथा विक्रय में सहूलियत मिलेगी। इससे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष लाभ होगा।

तेजराम साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की प्रभावी दर से धान खरीदी कर रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से भी किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। सरकार का प्रयास है कि अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का पूरा सम्मान मिले और खेती लाभकारी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *