Headlines

राजनांदगांव: तहसील साहू संघ कुमरदा के भवन निर्माण के लिए विधायक भोलाराम साहू ने की 10 लाख रुपये देने की घोषणा

रूपेंद्र साहू संवाददाता राजनांदगांव

राजनांदगांव। तहसील साहू संघ कुमरदा के तत्वावधान में सामुदायिक भवन आमगांव (कु.) में तहसील स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं परिवार संस्कार कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने तहसील साहू संघ कुमरदा के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक की इस घोषणा का उपस्थित सामाजिकजनों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने विधायक भोलाराम साहू का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक साहू ने समाज के सभी लोगों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन से नहीं, बल्कि परिवार में संस्कार, आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक एकता से आती है। परिवार संस्कार कार्यशाला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संगठन और संस्कार को प्राथमिकता देना आवश्यक है। दीपावली मिलन समारोह जैसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने, विचारों का आदान-प्रदान करने तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि सामाजिक संगठनों के पास अपना भवन होने से सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा पारिवारिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सुविधा मिलेगी। इसी उद्देश्य से उन्होंने भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, तहसील साहू संघ कुमरदा के अध्यक्ष मिलाप दास साहू, सचिव भवभूति साहू, कोषाध्यक्ष डुमेश्वर साहू, अंकेक्षक प्रदीप साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, तहसील साहू संघ छुरिया के संरक्षक पुरुषोत्तम साहू, मोधालाल साहू, तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अध्यक्ष शिवराम साहू, हिरेन्द्र साहू, तहसील साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, अगनु साहू, हेमंत साहू, मुकेश साहू, धन्नी साहू, मधु साहू एवं शीला साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

तहसील साहू संघ कुमरदा के संगठनात्मक दायित्वों में संरक्षक के रूप में गिरधारी लाल साहू, दूधनाय साहू, लीला राम साहू एवं दयाल दास साहू तथा सलाहकार के रूप में कांति लाल साहू, धनीराम साहू, कृष्ण कुमार साहू, हिरेन्द्र कुमार साहू, फनेश्वरी साहू एवं सविता साहू शामिल हैं। संगठन सचिव की जिम्मेदारी तोरण कुमार साहू एवं संगीता साहू को दी गई है।

इसी प्रकार न्याय प्रकोष्ठ में केशवराम साहू, घनश्याम साहू एवं केशवभारती साहू, राजनीति प्रकोष्ठ में अगनूराम साहू, ओमप्रकाश साहू एवं लक्ष्मीनारायण साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ में होरीलाल साहू, यीव कुमार साहू एवं संतोष कुमार साहू तथा व्यापारी प्रकोष्ठ में छबील दास साहू एवं त्रिवेन्द साहू को दायित्व सौंपा गया है। भागवत साहू प्रवक्ता के रूप में तथा पंचायत प्रकोष्ठ में गोपाल साहू, कामता प्रसाद साहू एवं छन्नू लाल साहू शामिल हैं।

महिला प्रकोष्ठ में लीलेश्वरी साहू एवं धन्नी साहू, युवा प्रकोष्ठ में मुकेश कुमार साहू एवं टेमन साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ में भारत साहू एवं विक्रम साहू तथा किसान प्रकोष्ठ में मुनेन्द्र साहू एवं गेंदलाल साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

परिक्षेत्र अध्यक्ष के रूप में भुवन लाल साहू, फकीर साहू, तिलोचन साहू, युगलकिशोर साहू एवं भालचंद साहू तथा परिक्षेत्र सचिव के रूप में हेमंत साहू, मेघनाथ साहू एवं द्वारका साहू शामिल हैं।

कार्यक्रम आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *