Headlines

राजनांदगांव: वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत टेड़ेसरा एवं सुंदरा में जन चौपाल आयोजित; परस राम साहू एवं विपत साहू के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

 

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ अभियान’ के अंतर्गत टेड़ेसरा एवं सुंदरा मंडल में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टेड़ेसरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष परस राम साहू एवं सुंदरा मंडल अध्यक्ष विपत साहू ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनता का विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष भागवत साहू, पदम कोठारी, कुलबीर छाबड़ा, मंडल प्रभारी रमेश डकालिया, कमलजीत पिंटू एवं ब्लॉक अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, धनेश पाटिला, हेमा देशमुख, गोवर्धन देशमुख, थानेश्वर पाटिला, अनीस खान, राजू खान, कुतुबुद्दीन सोलंकी, हेमू कल्याणी, राहुल तिवारी,जन चौपाल में सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं में महेश साहू, संजय देशमुख, राजेश यादव, सुनील कोठारी, ज्ञानदास मानिकपुरी, नेपाल दास साहू, योगेश मानिकपुरी, राजेन्द्र साहू, महेंद्र लहरे, तिजू चक्रधारी, बिशू टेकाम, देवकुमार साहू, मनोज देवांगन एवं अरुण अम्बिलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ अभियान को पहुंचाने तथा आम नागरिकों को उनके मताधिकार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *