सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विवाद के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सीएम ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने का आरोप लगाया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भजनलाल शर्मा ने कहा कि बिना पर्याप्त तथ्यों और सबूतों के किसी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से सवाल किया कि चुनाव आयोग और सीईसी को लेकर लगाए गए आरोपों के क्या उनके पास ठोस सबूत हैं? उन्होंने कहा कि अगर आरोपों को साबित करने के लिए सबूत नहीं हैं, तो क्या राहुल गांधी देश से माफी मांगेंगे?
भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर विदेशों में भी भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक स

