Headlines

CEC के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गहलोत समेत कई नेता हिरासत में

राजस्थान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को प्रदर्शन ने उस वक्त बड़ा रूप ले लिया, जब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 15 मिनट तक वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रशासन ने इसे रोक दिया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

कांग्रेस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 100 से ज्यादा है। इनमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *