संवाददाता || दीपक देवदास || बालोद
गुरुर।गुंडरदेहही मे आज दिनांक 19-04-2026 को लोकसभा अध्यक्ष कांकेर जसवंत सिन्हा एवं छाया विधायक गुंडरदेही के नेतृत्व में गुंडरदेही विधानसभा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 350 से 400 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, बूथ निर्माण तथा आगामी पलारी में होने वाले चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित साथियों ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वदुदवालम, सूरज उपाध्याय, बालक साहू, कैलाश बंजारे, चौंवेद्र, भुनेश्वर, तारेंद्र, घनश्याम चंद्राकर, पुनारद, होमेंद्र एवं यशमिता सोनवानी सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। सभी साथियों ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने तथा आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सहयोग देने के लिए जसवंत सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

