खेल मैदान में दिखा युवाओं का जोश, भर्रीटोला (ब) में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन; जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, कहा—खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिले बेहतर मंच
छुरिया। छुरिया विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला (ब) में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव विशेष रूप से शामिल हुईं।…
